जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मनसा पूजा का प्रसाद लेने जा रही महिला को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हजारीबाग में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा और सिरसी गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे पति-पत्नी और नवजात बच्चे की बाइक एक दुर्घटना का शिकार हो गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिवंगत रामदास सोरेन के परिजन से मिलने जमशेदपुर पहुंचे। जहां सोनारी एयरपोर्ट पर पहुँचते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला चोरी पर रोक लगाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
गिरिडीह जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई।
झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2016 में घोषित की गई "झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी" को लेकर अब गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को एक पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि इस नीति के तहत किए गए अधिकांश वादे आ
भारत की प्राचीन आदिवासी भाषाओं में शामिल संथाली (ओलचिकी लिपि) अब देश की सर्वोच्च संस्था – संसद – की कार्यवाहियों में भी शामिल हो गई है।
गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा साईं मंदिर स्थित छठ घाट के पास झाड़ियों से पुलिस ने एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है।
रांची में 15 अगस्त को हुई लूट और छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इन घटनाओं में शामिल तीन अपराधियों और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित छोटा तालाब में युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित वाईपास में स्मृति स्थल का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से जमीन की मांग की है।
जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने टॉप-10 में पहुंचकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है।